इस अवसर पर डीपी भारती ने समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का हार्दिक अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज में समानता, शिक्षा और न्याय के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। समिति के सदस्य जिस समर्पण और परिश्रम के साथ सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, वह निश्चित रूप से प्रेरणादायक है।
उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं और ऐसे आयोजन उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनते हैं। कार्यक्रम की सफलता के लिए उन्होंने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
नमो बुद्धाय। जय भीम।
जय संविधान। जय भारत।