DP Bharti Adv.
  • HOME
  • ABOUT
  • LATEST UPDATES
  • CONTACT

डी.पी भारती- अंबियापुर में आयोजित "मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह" समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

  • By
  • DP Bharti Adv.
  • March-07-2024

प्रदेश मंत्री डी.पी भारती जी ने बताया कि बदायूं -विकास खण्ड, अंबियापुर में आयोजित "मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह" समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर 'वर-वधु' के सुखी-यशस्वी दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं. भारती जी ने बताया कि समारोह में 100 जोड़ो की शादियां बौद्ध/हिन्दू/इस्लाम धर्म के संस्कारों के साथ बहुत ही हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुई. कहा जाता है कि सबसे बड़ा दान-कन्या दान होता है. और आज माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी जी व आदरणीय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के कुशल नेतृत्व में यह पुनीत कार्य का संपन्न होना कहावत को चरितार्थ कर रहा है. निश्चित ही यह अतुलनीय कदम है.

बताते चले कि सामूहिक विवाह समाज के भगीरथ बंधुओ द्वारा समाज हित में एक सार्थक सोच व अंगद कदम हैं. सामूहिक विवाह मात्र एक विवाह का आयोजन भर नहीं हैं अपितु इसके प्रभाव व समाज हित में लाभ बड़े दूरगामी हैं. किसी कमजोर, जरूरतमंद या असहाय परिवार की कन्या का विवाह करानें से बढ़कर कोई अन्य पुनीत कार्य नहीं है. इस बात का प्रमाण है कि आज हर छोटे-बड़े जिलों, कस्बों या शहरों में कई वैवाहिक संस्थाएं मिलजुकर सैकड़ों कन्याओं के हाथ सामूहिक विवाह के माध्यम से पीले कर रही हैं. जिनमें से कुछ सर्वजातीय वैवाहिक समितियां तथा कई सजातीय संस्थाएं क्रमश: सभी जातियों के तथा अपनी जाति के सामूहिक विवाह में सक्रिय हैं. ये संस्थाएं विवाह जैसे सामाजिक पुण्य कार्य में अपनी सराहनीय भूमिका निभाती हैं. प्रशंसनीय बात यह भी है कि अब इन सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रमों में अपेक्षाकृत अच्छी संख्या देखी जा रही है. इन संस्थाओं के बैनर तले शादियां कराने पर समय की बर्बादी, दान-दहेज व फिजूलखर्ची जैसी कुरीतियों से भी समाज को मुक्ति मिल सकती है. लेकिन, इसके लिए जरूरी है कि समाज का बड़ा वर्ग भी इसमें सम्मिलित हो ताकि कोई भी जरूरतमंद व कमजोर परिवार अपनी नजरों में हीन व हास का पात्र न महसूस करे.

सम्मेलन की ही तरह सामूहिक विवाहों के आयोजन किए जाना समाज के लिए अच्छा कदम है. इस कार्यक्रम के माध्यम से जो धन, झूठे सामर्थ्य प्रदर्शन व्यय होता है वह, नई दम्पत्ति के लिए उन्नति का सहारा हो सकता है. कुछ लोग कह सकते है कि हम इस विवाह व्यय का बोझ उठाने में समर्थ हैं. वे यह क्या यह भूल जाते हें की इससे असमर्थ व्यक्तियों पर मानसिक दवाव बनता है. वे भी अपनी पुत्र या पुत्री के लिए सक्षम परिवार में रिश्ता करना चाहते हें, इस लिए सामुहिक विवाह को नहीं अपना कर, अन्य पक्ष की इच्छा या मानसिकता के आधार पर सामर्थ्य से अधिक व्यय कर आर्थिक बोझ के नीचे दव जाते हैं. ओर यह भीहै कि कोई भी स्वयं को असमर्थ या कमजोर ,गरीब साबित नहीं होने देना चाहता, चाहे इसके लिए कुछ भी क्यों न करना पड़े, कितना भी कर्ज क्यों न लेना पड़े.

“सामूहिक विवाह के आयोजन से केवल स्वयं का धन ही नहीं बचता, देश की संपदा, के साथ व्यर्थ श्रम और बहुत सारी परेशानियों से भी छुटकारा मिल जाता है यह सब श्रम पूरा समाज मिलकर कर लेता हैं.“


- प्रदेश मंत्री डी.पी भारती जी ने बताया कि बदायूं -विकास खण्ड, अंबियापुर में आयोजित "मुख्यमंत्री साम
- प्रदेश मंत्री डी.पी भारती जी ने बताया कि बदायूं -विकास खण्ड, अंबियापुर में आयोजित "मुख्यमंत्री साम
- प्रदेश मंत्री डी.पी भारती जी ने बताया कि बदायूं -विकास खण्ड, अंबियापुर में आयोजित "मुख्यमंत्री साम

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

शिक्षक MLC चुनाव हेतु चुनाव संचालन समिति की बैठक

शिक्षक MLC चुनाव हेतु चुनाव संचालन समिति की बैठक

आज भाजपा कार्यालय, बरेली में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक MLC चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो जी के नामांकन से पूर्व आयोजित चुना...

जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश, आदरणीय भाई साहब श्री असीम अरुण जी को जन्मदिन के शुभ अवसर पर हमारे पू...

शिक्षक MLC चुनाव हेतु जिला कार्ययोजना बैठक

शिक्षक MLC चुनाव हेतु जिला कार्ययोजना बैठक

आज भाजपा जिला कार्यालय, बरेली पर आयोजित शिक्षक MLC चुनाव की “जिला कार्ययोजना बैठक” को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। आगामी 23 अक्टूबर ...

आत्मीय भेंट एवं शुभकामनाएँ

आत्मीय भेंट एवं शुभकामनाएँ

आज अनुसूचित जाति मोर्चा के पुराने साथी एवं नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री, भाजपा श्री उपेन्द्र रावत जी (पूर्व सांसद) से लखनऊ स्थित पार्टी मुख्या...

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

कुशल संगठन शिल्पी, मार्गदर्शक एवं परम आदरणीय धर्मपाल सिंह जी भाई साहब को पुनः प्रदेश महामंत्री (संगठन), भाजपा उत्तर प्रदेश नियुक्त किए जाने ...

आत्मीय भेंट एवं संवाद

आत्मीय भेंट एवं संवाद

आज प्रिय भाई श्री मेघनाथ कठेरिया जी, जिला महामंत्री, भाजपा बरेली के आवास पर आत्मीय भेंट हुई। इस अवसर पर प्रिय भाई श्री राम बाबू वर्मा जी, सद...

भाजपा मंडल कार्यसमिति सत्यापन अभियान

भाजपा मंडल कार्यसमिति सत्यापन अभियान

भारतीय जनता पार्टी के “मंडल कार्यसमिति सत्यापन” अभियान के निमित्त आज जनपद बरेली में जिला प्रवासी के रूप में प्रवास कर जनपद के विभिन्न मंडलों...

डॉ. आंबेडकर पार्क का लोकार्पण

डॉ. आंबेडकर पार्क का लोकार्पण

आज ग्राम खोंसारा, विकास खण्ड अंबियापुर (बदायूं) में यशस्वी ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेखा देवी भारती जी द्वारा क्षेत्र पंचायत निधि से कराए गए नवन...

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

आज बदायूं आवास पर सम्मानित साथी श्री राजेश्वर सिंह पटेल जी से भेंट कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी बृज क्षेत्र के “क्षेत्रीय महामंत्री” के रूप ...

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

आज भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा परम आदरणीय भाई साहब श्री लाल सिंह आर्य जी से आत्मीय भेंट कर ...

आदरणीय भाई साहब श्री सुनील बंसल जी से आत्मीय भेंट

आदरणीय भाई साहब श्री सुनील बंसल जी से आत्मीय भेंट

आज भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में कुशल संगठन शिल्पी, लाखों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत एवं भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय ...

आदरणीय श्री बी. एल. संतोष जी से स्नेहिल भेंट

आदरणीय श्री बी. एल. संतोष जी से स्नेहिल भेंट

आज भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में कुशल संगठनकर्ता, मार्गदर्शक एवं आदरणीय राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री बी. एल. संतोष जी से स्नेह...

Know more

Subscribe

Keep Yourself Updated With Latest From Us..

© DPBharti.com Terms  Privacy