12 वर्ष विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के
- By
- DP Bharti Adv.
- July-06-2026
12 वर्ष विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के" विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आज विधानसभा क्षेत्र शेखुपुर (बदायूं) के कादरचौक मंडल में प्रवास कर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सम्मानित नागरिकों से भेंट करने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस दौरान व्यापार, कृषि, सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर समाज को नई दिशा देने वाले गणमान्य नागरिकों का उनके प्रतिष्ठान एवं आवास पर पहुंचकर अभिनंदन किया तथा उनके अनुभवों और सुझावों को आत्मीयता से सुना।
साथ ही माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्षों के दौरान देश में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवा और सुशासन के संकल्प से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई।
पिछले वर्षों में देश ने गरीब कल्याण, किसान सम्मान, महिला सशक्तिकरण, आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मनिर्भर भारत जैसे अनेक क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य इन उपलब्धियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना और जनता के साथ संवाद को और अधिक मजबूत बनाना है।
जनता का विश्वास और सहयोग ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। इसी विश्वास के साथ विकास और जनसेवा की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।
भारत माता की जय
सेवा, सुशासन और जनकल्याण ही हमारा संकल्प है।