12 वर्ष विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान
- By
- DP Bharti Adv.
- July-06-2026
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण को समर्पित केंद्र सरकार के सफल "12 वर्ष - विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के" विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आज जनपद बदायूं के कादरचौक मंडल में प्रवास के दौरान मंडल टीम के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक चर्चा एवं विचार-विमर्श करने का अवसर प्राप्त हुआ।
बैठक के दौरान अभियान को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं ऐतिहासिक उपलब्धियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के विषय पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री सर्वेश कश्यप जी, उपाध्यक्ष श्री रचित गुप्ता जी, श्री चंदन गुप्ता जी, शक्ति केंद्र संयोजक श्री करन सिंह भदौरिया जी, श्री राजेंद्र यादव जी, श्री दिनेश चंद्र गुप्ता जी, श्री राजू कश्यप जी सहित पार्टी संगठन के सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
संगठन की शक्ति ही जनसेवा का आधार है और कार्यकर्ताओं का समर्पण ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी पूंजी है। हम सभी मिलकर विकास, सेवा और जनकल्याण के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं।
भारत माता की जय।
🚩 जय भाजपा - तय भाजपा