श्रीमती रेखा देवी भारती जी को प्रशासक नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई
- By
- DP Bharti Adv.
- July-23-2026
आज विकास खण्ड अंबियापुर (बदायूं) में श्रीमती रेखा देवी भारती जी को "प्रशासक" नियुक्त किए जाने के उपरांत उनके द्वारा विकास खण्ड कार्यालय में पदभार ग्रहण समारोह में सहभागी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर उन्हें नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व, कार्यकुशलता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण से विकास खण्ड अंबियापुर विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित करेगा।
इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा सफल एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल का आशीर्वाद प्राप्त हो।
💐 हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
🚩 जनसेवा ही सर्वोच्च सेवा।