DP Bharti Adv.
  • HOME
  • ABOUT
  • LATEST UPDATES
  • CONTACT

विकास के पथ पर विकास खण्ड - अंबियापुर (बदायूं)

  • By
  • DP Bharti Adv.
  • July-23-2026

क्षेत्र पंचायत निधि से नवनिर्मित अधिकारी/कर्मचारियों के आवास, परिसर, सभागार, अभिलेखागार आदि का पूजा अर्चना कर किया लोकार्पण।


अगस्त 2021 में हुए पंचायत के आम चुनाव में अनुसूचित जाति महिला हेतु आरक्षित विकास खण्ड अंबियापुर (बदायूं) में भारतीय जनता पार्टी के आदरणीय नेतृत्व के आशीर्वाद से निर्विरोध रूप में निर्वाचित हुई ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी भारती जी ने जब 20 जुलाई 2021 में विकासखंड के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था, उस समय ब्लॉक मुख्यालय का पूरा परिसर जीर्ण शीर्ण स्थिति में था और तहसील मुख्यालय से सटे इस विकासखंड परिसर में यहां कार्यरत अधिकारी व कर्मियों के निवास के लिए एक भी आवास की व्यवस्था उपलब्ध बनी थी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण कार्यों अभाव था इस तरह अंबियापुर विकासखंड क्षेत्र अति पिछड़ा हुआ था जिस कारण भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा देश में चुने गए पिछड़े ब्लॉकों को आकांक्षी ब्लॉक की सूची में विकासखंड अंबिकापुर को आकांक्षी ब्लॉक के रूप में शामिल किया गया था।


ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेखा देवी भारती जी के द्वारा देश के यशवशी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी उत्तर प्रदेश के यशवशी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी की प्रेरणा से विकासखंड क्षेत्र को एक विकसित ब्लॉक बनाने का रोड मैप तय किया जिसके क्रम में क्षेत्र पंचायत द्वारा पहले ही वित्तीय वर्ष से निरंतर ऐसे कार्यों को गांव गांव से ढूंढ कर कार्ययोजना में शामिल किया गया जो कि जनहित के लिए नितांत आवश्यक थे। जिनसे ग्रामीण विकास और ब्लॉक मुख्यालय को एक नई गति प्राप्त हो । 


सबसे पहले विकासखंड मुख्यालय पर अभियान चलाकर परिसर को स्वच्छ बनाया, ब्लॉक का मुख्य द्वार, सभागार, परिसर की सुरक्षा दीवार, वृक्षारोपण, पेयजल, शौचालय, प्रकाश आदि मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता से कराया और साथ ही साथ विकासखंड क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायत में जल निकासी हेतु नाले, तीन-तीन किलोमीटर लंबे खरंजा संपर्क मार्ग, शमशान स्थल, बारात घर, खेल मैदान, पार्क, अमृत सरोवर, पेयजल व्यवस्था, सीसी रोड, नालियों, आदि प्रकार के कार्यों को मास्टर प्लान बनाकर आंदोलन के रूप में पूरे 5 वर्ष जन जन के बीच गांव गांव तक विकासखंड अंबियापुर के कार्यों को पहुंचने का प्रयास किया गया। सम्मानित क्षेत्र पंचायत सदस्य - प्रधान गण - जनता जनार्दन के व सामाजिक कार्यकर्ताओं को वरीयता देखकर जन विकास के कार्यों को क्षेत्र पंचायत द्वारा करने का प्रयास किया गया। आज उसी क्रम में जिस मुख्यालय पर अधिकारी कर्मचारी के लिए एक भी आवास नहीं था वहां क्षेत्र पंचायत निधि के द्वारा ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेखा देवी भारती के कुशल मार्गदर्शन में पांच नए आवासों का निर्माण कराया गया जिनका आज विधिवत पूजा अर्चना कर लोकार्पण करके उन्हें वहां कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों के लिए समर्पित किया गया।

आकांक्षी ब्लाकों के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भारत सरकार द्वारा विगत करीब 6 माह पूर्व जब जारी की गई तब उस उसमें अंबियापुर ब्लाक उत्तर भारत जोन में दूसरे स्थान पर रहा और भारत सरकार द्वारा ब्लाक को एक करोड़ रुपये की पुरस्कार धनराशि से सम्मानित किया गया। यह इस 5 वर्ष के कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धि है जो हमेशा स्वर्ण अक्षरों में लिखी जाएगी। इस उपलब्धि में विकास खण्ड परिवार के सभी सदस्यों का कठिन परिश्रम रहा है आज पूरी विकास खण्ड बधाई की पात्र है।


आज के इस अवसर पर आदरणीय आचार्य श्री संजीव रूप जी सहित पार्टी के सम्मानित पदाधिकारी गणों, सम्मानित सदस्य क्षेत्र पंचायत गण, ग्राम पंचायत के प्रशासक गण, विकास खण्ड परिवार के अधिकारी/कर्मचारी गणों सहित सम्मानित जनता जनार्दन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आप सभी को सादर प्रणाम
भारत माता की जय

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

शिक्षक MLC चुनाव हेतु चुनाव संचालन समिति की बैठक

शिक्षक MLC चुनाव हेतु चुनाव संचालन समिति की बैठक

आज भाजपा कार्यालय, बरेली में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक MLC चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो जी के नामांकन से पूर्व आयोजित चुना...

जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश, आदरणीय भाई साहब श्री असीम अरुण जी को जन्मदिन के शुभ अवसर पर हमारे पू...

शिक्षक MLC चुनाव हेतु जिला कार्ययोजना बैठक

शिक्षक MLC चुनाव हेतु जिला कार्ययोजना बैठक

आज भाजपा जिला कार्यालय, बरेली पर आयोजित शिक्षक MLC चुनाव की “जिला कार्ययोजना बैठक” को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। आगामी 23 अक्टूबर ...

आत्मीय भेंट एवं शुभकामनाएँ

आत्मीय भेंट एवं शुभकामनाएँ

आज अनुसूचित जाति मोर्चा के पुराने साथी एवं नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री, भाजपा श्री उपेन्द्र रावत जी (पूर्व सांसद) से लखनऊ स्थित पार्टी मुख्या...

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

कुशल संगठन शिल्पी, मार्गदर्शक एवं परम आदरणीय धर्मपाल सिंह जी भाई साहब को पुनः प्रदेश महामंत्री (संगठन), भाजपा उत्तर प्रदेश नियुक्त किए जाने ...

आत्मीय भेंट एवं संवाद

आत्मीय भेंट एवं संवाद

आज प्रिय भाई श्री मेघनाथ कठेरिया जी, जिला महामंत्री, भाजपा बरेली के आवास पर आत्मीय भेंट हुई। इस अवसर पर प्रिय भाई श्री राम बाबू वर्मा जी, सद...

भाजपा मंडल कार्यसमिति सत्यापन अभियान

भाजपा मंडल कार्यसमिति सत्यापन अभियान

भारतीय जनता पार्टी के “मंडल कार्यसमिति सत्यापन” अभियान के निमित्त आज जनपद बरेली में जिला प्रवासी के रूप में प्रवास कर जनपद के विभिन्न मंडलों...

डॉ. आंबेडकर पार्क का लोकार्पण

डॉ. आंबेडकर पार्क का लोकार्पण

आज ग्राम खोंसारा, विकास खण्ड अंबियापुर (बदायूं) में यशस्वी ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेखा देवी भारती जी द्वारा क्षेत्र पंचायत निधि से कराए गए नवन...

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

आज बदायूं आवास पर सम्मानित साथी श्री राजेश्वर सिंह पटेल जी से भेंट कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी बृज क्षेत्र के “क्षेत्रीय महामंत्री” के रूप ...

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

आज भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा परम आदरणीय भाई साहब श्री लाल सिंह आर्य जी से आत्मीय भेंट कर ...

आदरणीय भाई साहब श्री सुनील बंसल जी से आत्मीय भेंट

आदरणीय भाई साहब श्री सुनील बंसल जी से आत्मीय भेंट

आज भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में कुशल संगठन शिल्पी, लाखों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत एवं भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय ...

आदरणीय श्री बी. एल. संतोष जी से स्नेहिल भेंट

आदरणीय श्री बी. एल. संतोष जी से स्नेहिल भेंट

आज भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में कुशल संगठनकर्ता, मार्गदर्शक एवं आदरणीय राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री बी. एल. संतोष जी से स्नेह...

Know more

Subscribe

Keep Yourself Updated With Latest From Us..

© DPBharti.com Terms  Privacy