DP Bharti Adv.
  • HOME
  • ABOUT
  • LATEST UPDATES
  • CONTACT

मजबूत बूथ, सशक्त संगठन: प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की नई ऊर्जा

  • By
  • DP Bharti Adv.
  • May-26-2026

भारतीय जनता पार्टी का संगठनात्मक ढांचा उसकी सबसे बड़ी ताकत माना जाता है। बूथ स्तर तक सक्रिय और प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही किसी भी राजनीतिक संगठन को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। इसी उद्देश्य को लेकर “पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहे हैं।

बरेली जिले के ऐलिस ग्रीन बैंक्वेट हॉल, दोहरा रोड स्थित जनपद आंवला के भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग के षष्टम सत्र में “बूथ प्रबंधन, 6 राष्ट्रीय स्थाई कार्यक्रम एवं मन की बात” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रतिवादन किया गया। यह सत्र कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यशैली, जनसंपर्क और बूथ स्तर पर प्रभावी रणनीति के प्रति जागरूक करने वाला प्रेरणादायी अवसर बना।

कार्यक्रम के दौरान बूथ प्रबंधन की महत्ता पर विशेष जोर दिया गया। लोकतंत्र में बूथ संगठन की सबसे छोटी लेकिन सबसे प्रभावशाली इकाई होती है। यदि बूथ मजबूत होता है तो संगठन स्वतः मजबूत बनता है। साथ ही 6 राष्ट्रीय स्थाई कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पार्टी की योजनाओं और विचारों को पहुंचाने तथा “मन की बात” कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक ले जाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस गरिमामयी सत्र की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा आदरणीया श्रीमती मीना मौर्य जी ने की तथा संचालन जिला महामंत्री आदरणीय श्री राजू उपाध्याय जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री आदेश प्रताप सिंह जी, माननीय एमएलसी आदरणीय श्री महाराज सिंह जी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारीगणों की प्रेरणादायी उपस्थिति रही।

ऐसे प्रशिक्षण वर्ग केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं होते, बल्कि कार्यकर्ताओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम भी बनते हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय और राष्ट्रसेवा के विचारों को आगे बढ़ाते हुए यह अभियान समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने और सेवा भाव को सशक्त करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

“पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” वास्तव में संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और मजबूत आधार देने वाला प्रेरणादायी अभियान है।

भारत माता की जय।

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

शिक्षक MLC चुनाव हेतु चुनाव संचालन समिति की बैठक

शिक्षक MLC चुनाव हेतु चुनाव संचालन समिति की बैठक

आज भाजपा कार्यालय, बरेली में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक MLC चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो जी के नामांकन से पूर्व आयोजित चुना...

जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश, आदरणीय भाई साहब श्री असीम अरुण जी को जन्मदिन के शुभ अवसर पर हमारे पू...

शिक्षक MLC चुनाव हेतु जिला कार्ययोजना बैठक

शिक्षक MLC चुनाव हेतु जिला कार्ययोजना बैठक

आज भाजपा जिला कार्यालय, बरेली पर आयोजित शिक्षक MLC चुनाव की “जिला कार्ययोजना बैठक” को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। आगामी 23 अक्टूबर ...

आत्मीय भेंट एवं शुभकामनाएँ

आत्मीय भेंट एवं शुभकामनाएँ

आज अनुसूचित जाति मोर्चा के पुराने साथी एवं नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री, भाजपा श्री उपेन्द्र रावत जी (पूर्व सांसद) से लखनऊ स्थित पार्टी मुख्या...

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

कुशल संगठन शिल्पी, मार्गदर्शक एवं परम आदरणीय धर्मपाल सिंह जी भाई साहब को पुनः प्रदेश महामंत्री (संगठन), भाजपा उत्तर प्रदेश नियुक्त किए जाने ...

आत्मीय भेंट एवं संवाद

आत्मीय भेंट एवं संवाद

आज प्रिय भाई श्री मेघनाथ कठेरिया जी, जिला महामंत्री, भाजपा बरेली के आवास पर आत्मीय भेंट हुई। इस अवसर पर प्रिय भाई श्री राम बाबू वर्मा जी, सद...

भाजपा मंडल कार्यसमिति सत्यापन अभियान

भाजपा मंडल कार्यसमिति सत्यापन अभियान

भारतीय जनता पार्टी के “मंडल कार्यसमिति सत्यापन” अभियान के निमित्त आज जनपद बरेली में जिला प्रवासी के रूप में प्रवास कर जनपद के विभिन्न मंडलों...

डॉ. आंबेडकर पार्क का लोकार्पण

डॉ. आंबेडकर पार्क का लोकार्पण

आज ग्राम खोंसारा, विकास खण्ड अंबियापुर (बदायूं) में यशस्वी ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेखा देवी भारती जी द्वारा क्षेत्र पंचायत निधि से कराए गए नवन...

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

आज बदायूं आवास पर सम्मानित साथी श्री राजेश्वर सिंह पटेल जी से भेंट कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी बृज क्षेत्र के “क्षेत्रीय महामंत्री” के रूप ...

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

आज भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा परम आदरणीय भाई साहब श्री लाल सिंह आर्य जी से आत्मीय भेंट कर ...

आदरणीय भाई साहब श्री सुनील बंसल जी से आत्मीय भेंट

आदरणीय भाई साहब श्री सुनील बंसल जी से आत्मीय भेंट

आज भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में कुशल संगठन शिल्पी, लाखों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत एवं भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय ...

आदरणीय श्री बी. एल. संतोष जी से स्नेहिल भेंट

आदरणीय श्री बी. एल. संतोष जी से स्नेहिल भेंट

आज भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में कुशल संगठनकर्ता, मार्गदर्शक एवं आदरणीय राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री बी. एल. संतोष जी से स्नेह...

Know more

Subscribe

Keep Yourself Updated With Latest From Us..

© DPBharti.com Terms  Privacy