आस्था, श्रद्धा और आशीर्वाद का पावन संगम
- By
- DP Bharti Adv.
- July-06-2026
ग्राम गुदनी (अंबियापुर), जनपद बदायूँ स्थित पावन स्थल वलदेवधाम में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के निमित्त दर्शन एवं पूजन का शुभ अवसर प्राप्त हुआ।
इस पावन अवसर पर धाम के महंत परम श्रद्धेय ललतेश्वर नन्द महाराज जी का स्नेहिल आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके सान्निध्य में आध्यात्मिक ऊर्जा, शांति एवं सकारात्मकता का अनुभव हुआ।
वलदेवधाम सदैव श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का केंद्र रहा है तथा समाज को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करता रहा है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी कृपा एवं आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे तथा समाज में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होता रहे।
🙏 जय श्री वलदेव धाम
🌸 संतों का आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।
भारत माता की जय।