डीपी भारती - पीलीभीत में नौगवां पकड़िया एवं सराय खां में भाजपा का बूथ सशक्तिकरण अभियान
- By
- DP Bharti Adv.
- March-18-2023
प्रदेश मंत्री श्री डीपी भारती के नेतृत्व में आज भाजपाइयों ने पीलीभीत क्षेत्र के बूथ संख्या 265 नौगवां पकड़िया और बूथ 305- सराय खां में बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया। इस मौके पर पार्टी की नीतियों का उल्लेख करते हुए मतदाताओं को जुडने के लिए अपील की गई। आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर प्रदेश में योगी सरकार बिगुल फूंक चुकी है। इसी क्रम में इन दिनों बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत सभी बूथों पर संगठन की मजबूती बनाने हेतु पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रयास जारी हैं।
बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत मण्डल अध्यक्ष, प्रवासी, शक्ति केंद्र संयोजक, विस्तारक, आई टी संयोजक आदि पदाधिकारी गणों के साथ डीपी भारती जी ने बूथ समिति व पन्ना प्रमुख का गठन किया। इस दौरान लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया और लोगों की विभिन्न समस्याओं को मुखर करते रहने की बात कार्यकर्ताओं से की गई।