DP Bharti Adv.
  • HOME
  • ABOUT
  • LATEST UPDATES
  • CONTACT

डी.पी भारती- हाथरस से शिवखोड़ी दर्शन हेतु जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त,प्रकट किया शोक

  • By
  • DP Bharti Adv.
  • May-30-2024

प्रदेश मंत्री डी.पी भारती जी ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि हाथरस से शिवखोड़ी दर्शन हेतु जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस के जम्मू कश्मीर के अखनूर में दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोगों के काल कवलित होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है सभी मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायलों के अति शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना के साथ पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। सर्वशक्तिमान परमेश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा घायलों को अति शीघ्र स्वस्थ लाभ प्रदान करें।

सूत्रों की मानें तो उत्तर प्रदेश के हाथरस से जम्मू में शिवखोड़ी धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस गुरुवार को गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 22 श्रद्धालुओं की मौत और 70 घायल हो गए। मृतकों में 11 पुरुष, नौ महिलाएं व तीन बच्चे शामिल हैं। अधिकतर मृतक व घायल हाथरस, अलीगढ़ व मथुरा के रहने वाले हैं। घायलों को जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कालेज (जीएमसी) अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ओवरलोडिंग माना जा रहा है। 58 सीटर बस में कई बच्चों समेत 92 यात्री सवार थे। बस का हादसे से लगभग डेढ़ घंटे पहले जम्मू में ओवरलोडिंग का ऑनलाइन 400 रुपये का चालान भी हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले बस (यूपी 81 सीटी 4058) श्रद्धालुओं को लेकर उत्तर प्रदेश के हाथरस से निकली थी। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दर्शन करने के बाद बस शिवखोड़ी के लिए निकली। शिवखोड़ी भगवान शिव की नगरी है। यहां प्राचीन गुफा में शिवलिंग पिंडी रूप में विराजमान हैं। यहां पर दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं को करीब 80 किलोमीटर दूर कटड़ा में माता वैष्णो देवी की यात्रा पर जाना था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे जब बस जम्मू के अखनूर से कुछ आगे पहुंची तो एक तीखे मोड़ पर सामने से आ रही एक कार को बचाने में चालक नियंत्रण नहीं रख सका। इसके अलावा, बस भी ओवरलोड थी और वह करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी।


हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

शिक्षक MLC चुनाव हेतु चुनाव संचालन समिति की बैठक

शिक्षक MLC चुनाव हेतु चुनाव संचालन समिति की बैठक

आज भाजपा कार्यालय, बरेली में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक MLC चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो जी के नामांकन से पूर्व आयोजित चुना...

जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश, आदरणीय भाई साहब श्री असीम अरुण जी को जन्मदिन के शुभ अवसर पर हमारे पू...

शिक्षक MLC चुनाव हेतु जिला कार्ययोजना बैठक

शिक्षक MLC चुनाव हेतु जिला कार्ययोजना बैठक

आज भाजपा जिला कार्यालय, बरेली पर आयोजित शिक्षक MLC चुनाव की “जिला कार्ययोजना बैठक” को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। आगामी 23 अक्टूबर ...

आत्मीय भेंट एवं शुभकामनाएँ

आत्मीय भेंट एवं शुभकामनाएँ

आज अनुसूचित जाति मोर्चा के पुराने साथी एवं नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री, भाजपा श्री उपेन्द्र रावत जी (पूर्व सांसद) से लखनऊ स्थित पार्टी मुख्या...

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

कुशल संगठन शिल्पी, मार्गदर्शक एवं परम आदरणीय धर्मपाल सिंह जी भाई साहब को पुनः प्रदेश महामंत्री (संगठन), भाजपा उत्तर प्रदेश नियुक्त किए जाने ...

आत्मीय भेंट एवं संवाद

आत्मीय भेंट एवं संवाद

आज प्रिय भाई श्री मेघनाथ कठेरिया जी, जिला महामंत्री, भाजपा बरेली के आवास पर आत्मीय भेंट हुई। इस अवसर पर प्रिय भाई श्री राम बाबू वर्मा जी, सद...

भाजपा मंडल कार्यसमिति सत्यापन अभियान

भाजपा मंडल कार्यसमिति सत्यापन अभियान

भारतीय जनता पार्टी के “मंडल कार्यसमिति सत्यापन” अभियान के निमित्त आज जनपद बरेली में जिला प्रवासी के रूप में प्रवास कर जनपद के विभिन्न मंडलों...

डॉ. आंबेडकर पार्क का लोकार्पण

डॉ. आंबेडकर पार्क का लोकार्पण

आज ग्राम खोंसारा, विकास खण्ड अंबियापुर (बदायूं) में यशस्वी ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेखा देवी भारती जी द्वारा क्षेत्र पंचायत निधि से कराए गए नवन...

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

आज बदायूं आवास पर सम्मानित साथी श्री राजेश्वर सिंह पटेल जी से भेंट कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी बृज क्षेत्र के “क्षेत्रीय महामंत्री” के रूप ...

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

आज भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा परम आदरणीय भाई साहब श्री लाल सिंह आर्य जी से आत्मीय भेंट कर ...

आदरणीय भाई साहब श्री सुनील बंसल जी से आत्मीय भेंट

आदरणीय भाई साहब श्री सुनील बंसल जी से आत्मीय भेंट

आज भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में कुशल संगठन शिल्पी, लाखों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत एवं भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय ...

आदरणीय श्री बी. एल. संतोष जी से स्नेहिल भेंट

आदरणीय श्री बी. एल. संतोष जी से स्नेहिल भेंट

आज भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में कुशल संगठनकर्ता, मार्गदर्शक एवं आदरणीय राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री बी. एल. संतोष जी से स्नेह...

Know more

Subscribe

Keep Yourself Updated With Latest From Us..

© DPBharti.com Terms  Privacy