प्रशिक्षण शिविर के प्रथम सत्र में डीपी भारती जी ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए “बूथ प्रबंधन एवं मन की बात” विषय पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बूथ स्तर को किसी भी लोकतांत्रिक चुनाव की सबसे महत्वपूर्ण इकाई बताते हुए कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही चुनावी सफलता की आधारशिला होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ पर सक्रिय रहने, मतदाताओं से लगातार संवाद बनाए रखने और संगठन की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।
अपने संबोधन में उन्होंने प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ कार्यक्रम की भी चर्चा करते हुए कहा कि यह देश के नागरिकों से संवाद का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम के संदेशों को समाज तक पहुंचाने और जनहित के मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने की प्रेरणा दी गई।शिविर के दौरान उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों ने संगठनात्मक कार्यशैली, बूथ प्रबंधन की बारीकियों और जनसंपर्क के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्र का उद्देश्य आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के लिए कार्यकर्ताओं को अधिक सक्षम और सक्रिय बनाना रहा।


