उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र “राष्ट्र प्रथम” रहा है और पार्टी ने गांव, गरीब, किसान तथा अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।कार्यक्रम के दौरान जनसंघ और भाजपा के स्थापना काल से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं समाज के प्रमुख समाजसेवियों का सम्मान-अभिनंदन भी किया गया। डीपी भारती जी ने कहा कि पार्टी की मजबूती में पुराने कार्यकर्ताओं का योगदान महत्वपूर्ण रहा है और उनका अनुभव संगठन को निरंतर दिशा देता है।
इसके उपरांत बुद्ध विहार परिसर में सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ भारत के लिए जनजागरण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता अरविंद शर्मा जी, ग्राम प्रधान शतेन्द्र शाक्य जी, नरोत्तम सिंह जी सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।