बैठक में माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान को गति देने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया। वहीं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्म पाल सिंह जी ने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय रखने, समन्वय बढ़ाने और अनुशासन के साथ कार्य करने की आवश्यकता बताई।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को आगामी अभियानों की रूपरेखा से अवगत कराया गया और उनसे सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। डी.पी. भारती जी ने भी बैठक में प्राप्त दिशा-निर्देशों को जमीनी स्तर पर लागू करने की प्रतिबद्धता जताई।यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जो आने वाले समय में पार्टी की गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

