डीपी भारती जी ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन की मजबूती के लिए समर्पण और अनुशासन को आवश्यक बताया।उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही किसी भी राजनीतिक दल की सफलता का आधार होता है। कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जमीनी स्तर पर निरंतर प्रयास से ही जनता के बीच विश्वास कायम किया जा सकता है। बैठक में उपस्थित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार साझा किए और संगठन को नई दिशा देने के लिए सुझाव प्रस्तुत किए।यह बैठक पार्टी की आगामी रणनीतियों को तय करने और संगठनात्मक ढांचे को और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।