इस विशेष आयोजन में उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी सहित अनेक वरिष्ठ राजनीतिक एवं सामाजिक व्यक्तित्व उपस्थित रहे। साथ ही आध्यात्मिक जगत की प्रमुख हस्ती पूज्य माता अमृतानंदमयी “अम्मा”, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री सुरेश भैया जोशी जी तथा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप प्रदान किया।
श्री राम यंत्र की प्रतिष्ठापना के उपरांत मंच से श्री राम मंदिर के परिपूर्ण निर्माण की घोषणा किए जाने पर श्रद्धालुओं और रामभक्तों में उत्साह और प्रसन्नता की लहर देखी गई। यह क्षण धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बनकर उभरा।जय श्री राम।


